UBI Recruitment 2026: इस पीएसयू बैंक में ग्रेजुएट के लिए 1800 से ज्यादा पदों पर करें आवेदन, जानें भर्ती की लास्ट डेट कब है

UBI Recruitment 2026: देश का प्रमुख पीएसयू बैंक यूनियन बैंक में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आज से आवेदन शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
आवेदन आज यानी 29 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और 19 मई इसकी लास्ट डेट है।

UBI Recruitment 2026: देश के प्रमुख पीएसयू बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देश के विभन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आज यानी 29 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और 19 मई इसकी लास्ट डेट है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1865 पदों पर एप्रेंटिस भर्ती की जाएगी।

यूबीआई एप्रेंटिस भर्ती 2026 : एक नजर में

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल रिक्तियां

उत्तर प्रदेश 335

आंध्र प्रदेश 303

महाराष्ट्र 196


तेलंगाना 164

कर्नाटक 131

मध्य प्रदेश 116

तमिलनाडु 95

बिहार 60

गुजरात 58

ओडिशा 58

पश्चिम बंगाल 56

दिल्ली (NCT) 48

केरल 39

झारखंड 34

राजस्थान 32

हरियाणा 30

असम 29

छत्तीसगढ़ 25

पंजाब 21

उत्तराखंड 10

चंडीगढ़ 6

गोवा 5

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 2

जम्मू और कश्मीर 2

सिक्किम 2

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1

हिमाचल प्रदेश 1

लद्दाख 1

लक्षद्वीप 1

मेघालय 1

नागालैंड 1

पुदुचेरी 1

त्रिपुरा 1

कुल 1865

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षिक योग्यता : इच्छुक उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय (जैसे AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त) से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए। इसके अलावा, स्नातक डिग्री बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। यानी आपने 01 अप्रैल 2022 या उसके बाद ग्रेजुएशन पास किया हो। अगर आपकी डिग्री इससे पहले की है, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

उम्र सीमा : इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह आयु सीमा सभी श्रेणियों के लिए समान है। हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिल सकती है।

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो उनकी पोस्टिंग के स्थान के अनुसार तय होगा। ग्रामीण या सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) क्षेत्र में नियुक्त अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं, शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग होने नियुक्ति पर 18,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। मेट्रो सिटी में भर्ती होती है, तो आपको 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

आवेदन शुल्क

वर्ग (Category) आवेदन शुल्क इंटिमेशन फीस कुल शुल्क + 18% GST

सामान्य/ओबीसी पुरुष 600 200 944

सामान्य/ओबीसी महिला 400 200 708

एससी/एसटी 0 200 236

पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) 0 200 236

ट्रांसजेंडर 0 200 236

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NATS पोर्टल पर रजिस्टर करके अपनी Student Enrollment ID लें।
  • BFSI SSC की साइट पर जाकर Union Bank के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और NATS ID भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

NCRTC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ 2 लाख रुपये तक सैलरी, जानें पद और योग्यता की डीटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।