NCRTC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने शानदारी ऑफर पेश किया है। निगम ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है जिसके तहत सरकारी नौकरी के साथ जबरदस्त सैलरी भी मिलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आखिरी तिथि 9 मई निर्धारित की है। इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एनसीआरटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न चार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) व मैनेजर/सिक्योरिटी के 1-1 और डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकरिक वेबसाइट पर निर्धारित समयसीमा के अंदर आवेदन करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक (सिविल) या समकक्ष (पूर्णकालिक) किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ उनके पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 45 से 65 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 9 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, स्वास्थ्य/चिकित्सा फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 80,000 से 2,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://ncrtc.in/ncrtc पर जाएं। होमपेज पर भर्ती प्रकिया से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल के रख लें।
फॉर्म की एक हार्ड कॉपी बताए गए पते भेज दें
वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद, उसे ‘कैरियर सेल, मानव संसाधन विभाग, गतिशक्ति भवन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली-110023’ पते पर 9 मई तक या उससे पहले डाक करना होगा।