GSRTC Driver Recruitment 2026: गुजरात राज्य में 12वीं पास सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अपडेट है। राज्य के रोडवेज में ड्राइवरों के 4599 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (GSRTC) ने ड्राइवर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योगय उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हें।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन जॉब एप्लीकेशन सिस्टम (OJAS) पोर्टल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को ऑपरेशनल जरूरतों के आधार पर कॉर्पोरेशन के किसी भी डिपो या डिवीजन में पोस्ट किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कवीं क्षा (10+2) पास होना अनिवार्य है।
लाइसेंस : पुरुष उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सार्वजनिक वाहन चलाने का लाइसेंस और आधार होना अनिवार्य है, और यह लाइसेंस कम से कम 4 वर्ष पुराना होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सार्वजनिक वाहन चलाने का भारी लाइसेंस और आधार होना आवश्यक है और आवेदन जमा करने के समय यह लाइसेंस उनके पास होना चाहिए। आवेदकों के पास नोटिफिकेशन में बताई गई एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होनी चाहिए। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ड्राइविंग टेस्ट के समय, कैंडिडेट्स को सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और एक वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा।
उम्मीदवारों को ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (OMR) शीट पर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद ड्राइविंग टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा 100 मार्क्स की होगी और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल होंगे।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट 50 अंकों का होगा, और कैंडिडेट्स को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 35 मार्क्स लाने होंगे। न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स से कम स्कोर करने वालों को फेल माना जाएगा।
जनरल कैटेगरी के परीक्षार्थियों को 300 रुपये की ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस और लागू जीएसटी देना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये प्लस लागू जीएसटी देना होगा।
कैंडिडेट एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: