Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें कहां से और कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 2:02 PM
इस भर्ती के लिए जरूरी परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2026 से 07 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।

Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए जरूरी परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2026 से 07 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी बेसब्री से अपना हॉल टिकट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है और इसके बिना परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टॉफ इन सबबोर्डिनेट कोर्ट्स (S.S.S.C.) ने हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

प्रवेश पत्र पर इन चीजों को जरूर जांचें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। खास तौर पर अपना नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े निर्देश जरूर पढ़ें। 1,265 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना भी बेहद जरूरी है।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं।
  • हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती के प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक या पंजीकरण पहचान संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • दिए गए सुरक्षा कोड को भरकर आगे बढ़ें।
  • अब स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसके कई प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।


हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके बाद अंग्रेजी रचना परीक्षा और कंप्यूटर दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों के साथ बातचीत भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगी। सभी निर्धारित चरण पूरे होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को इसके बाद चिकित्सा जांच से गुजरना होगा।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क परीक्षा का पैटर्न

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी मोड में लिखित परीक्षा देनी होगी। इसकी कुल अवधि दो घंटे होगी। इसमें सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी रचना से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

सामान्य ज्ञान : इस भाग में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इस तरह इस भाग के कुल 50 अंक होंगे।

अंग्रेजी कंपोजिशन : इस भाग के कुल 50 अंक होंगे। इसमें 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 20 अंकों के होंगेहों गे। इसके अलावा 30 अंकों का वर्णनात्मक भाग होगा। इसमें निबंध लेखन, पत्र लेखन, संक्षेपण और अनुवाद से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

गलत उत्तर पर कटेंगे अंक : परीक्षा में गलत वस्तुनिष्ठ उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को उत्तर देते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

हर विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक : परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इसके साथ ही पूरी परीक्षा में कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना भी अनिवार्य है।

Indian Overseas Bank Recruitment 2026: आईओबी 250 लोकल बैंक ऑफिसरों की भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।