HSSC Group C Recruitment 2026: हरियाणा में ग्रुप सी पदों पर भर्ती शुरू, जेल वार्डर के 1238 पोस्ट के लिए आज से करें अप्लाई

HSSC Group C Recruitment 2026: हरियाणा में एचएसएससी ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत जेल वार्डर के 1238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आज से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 7:30 AM
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HSSC Group C Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा जेल विभाग में ग्रुप सी जेल वार्डर भर्ती 2026 के लिए 1238 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप सी के जरिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अधिसूचना में पदों का विवरण, शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया के बारे में जरूर चेक कर लें। एचएसएससी ने ग्रुप सी के तहत जेल वार्डर पदों की भर्ती के लिए मंगलवार, 23 जून को विस्तृत अधिसूचना जारी की थी।

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 की खास बातें

जिन उम्मीदवारों ने सीईटी ग्रुप सी 2025 पास किया है, वे एचएसएससी जेल वार्डर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी खास जानकारी यहां देख सकते हैं।

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: एक नजर

आयोजक संस्था : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC)

पद का नाम : जेल असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और जेल वार्डर


खाली जगहों की संख्या : 1238

आवेदन का तरीका : ऑनलाइन

आवदेन की समयसीमा : 24 जून से 30 जून, 2026 (11.59)

फॉर्म सुधार की तारीख : 1 से 2 जुलाई, 2026 (11.59)

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट : hssc.gov.in

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: रिक्तियों का विवरण

ग्रुप सी श्रेणी के तहत जेल वार्डर के कुल 1238 पद नोटिफाई किए गए हैं। ये खाली पद हरियाणा सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार अलग-अलग श्रेणी में बांटी गए हैं। ये इस प्रकार हैं

कैटेगरी नंबर पोस्ट का नाम डिपार्टमेंट खाली जगहों की संख्या

1 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट (पुरुष) जेल 30

2 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट (महिला) जेल 3

3 वार्डर (महिला) जेल 112

4 वार्डर (पुरुष) जेल 1093

कुल योग 1238

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन

जेल वार्डर पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास पद के अनुसार जरूरी योग्यता होनी चाहिए। एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की डिटेल्स यहां देखें।

शैक्षिक योग्यता : असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, और उनके पास मैट्रिकुलेशन में हिंदी या संस्कृत सब्जेक्ट होना चाहिए। जेल वार्डर पदों के आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) पास होना चाहिए, और उनके पास मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत सब्जेक्ट होने चाहिए।

उम्र सीमा : एएसआई जेल पोस्ट के लिए, कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, जेल वार्डर पोस्ट के लिए, उम्र सीमा 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

UP Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी के असिस्टेंट प्रोफेसर के 1600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।