Get App

IB JIO Vacancy: इंटेलिजेंस ब्यूरो के 394 पदों पर निकली भर्ती, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई

IB JIO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आईटी, कंप्यूटर साइंस या संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। जानें कौन-कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 5:37 PM
IB JIO Vacancy: इंटेलिजेंस ब्यूरो के 394 पदों पर निकली भर्ती, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या फिर B.Tech, B.Sc और BCA जैसी डिग्री होना जरूरी है

IB JIO Recruitment 2025: गृह मंत्रालय ने इंटेलीजेंस ब्यूरो ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II (टेक) के 394 पदों पर भर्ती के निकाली है। पद के इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना आवेन कर सकते हैं। इस आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें भर्ती करने की आखिरी डेट 14 सितंबर 2025 है।

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया पहला टियर-I ऑनलाइन परीक्षा, दूसरा टियर-II कौशल परीक्षा और अंत में टियर-III इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षण तीन चरण में आयोजित की जाएगी।

क्या है आवेदन करने की योग्यता

IB JIO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आईटी, कंप्यूटर साइंस या संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ्स में ग्रेजुएशन डिग्री या फिर बीसीए डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या फिर B.Tech, B.Sc और BCA जैसी डिग्री होना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें