Get App

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4000 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

IB Recruitment 2025: गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो के सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के कुल 4987 पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए आवदेन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 9:58 PM
IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4000 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 है (Photo: Canva)

होम मिनिस्ट्री के इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी जॉब करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के कुल 4987 पदों पर भर्ती होगी। इस पद के लिए आवदेन शुरू हो गया है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 है। फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

क्या है फॉर्म भरने की योग्यता

इंटेलिजेंस ब्यूरो के सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 17 अगस्त 2025 तक 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही, जिस क्षेत्र की भर्ती के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, वहां की लैंग्वेज या बोली पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना आवश्यक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें