UPSC EPFO Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में कुल 230 पदों भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से ईपीएफओ में एन्फोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO) और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है।
इस पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2025 तय की गई है।
ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई
UPSC की इस भर्ती अभियान के तहत एन्फोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO) और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के कुल 230 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एन्फोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
एन्फोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर पोस्ट में अप्लाई करने वाले जनरल उम्मीदवार की उम्र 30 साल होनी चाहिए, वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र में 3 साल की छूट दी गई है। वहीं APFC पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष, एससी के लिए 40 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष तय की गई है।
ईओ/एओ पदों के लिए वेतन सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के मुताबिक वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 पर मिलेगा, जबकि एपीएफसी पदों के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के अंतर्गत तय किया गया है। उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बेस्ड पर होगा। दोनों चरणों के अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी और उसी के अनुसार भर्तियां दी जाएंगी। उम्मीदवारों को इस आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।
स्टेप 1: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर दिख रहें ईपीएफओ भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 4: जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके अपना आवेदन फीस भरें।
स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।