SSC MTS and Havaldar Exam 2025: अब इतने पदों के लिए होगी भर्ती, पद बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी

SSC MTS and Havaldar Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने गैर तकनीकी मल्टी टास्किंग स्टाफ, और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत, हवलदार पद के लिए रिक्तियों की संख्या 1075 से बढ़ाकर 1089 कर दी गई है।

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 11:36 PM
Story continues below Advertisement

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने गैर तकनीकी मल्टी टास्किंग स्टाफ, और हवलदार के 26 जून, 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत जारी नोटिस के अनुसार, एमटीएस के लिए 4,375 पदों की अस्थायी वैकेंसी है। वहीं, हवलदार पद के लिए रिक्तियों की संख्या 1075 से बढ़ाकर 1089 कर दी गई है। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए सुधार विंडो 29 जुलाई को खुलेगी और 31 जुलाई, 2025 को बंद हो जाएगी।

इसके बारे में आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘उम्मीद 26.06.2025 को प्रकाशित मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2025 के नोटिस को देखें। इस नोटिस के 2.1 पैरा में दी गई खाली पदों की सूची में 4,375 पदों टेंटेटिवे वेकेंसी की जानकारी दी गई है। जबकि हवलदार के 1075 पद बताए गए हैं। इसे बढ़ाकर 1089 पद किए जा रहे हैं। 26 जून के नोटिस के अन्य नियम व शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।’

इस नोटिस को चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप से देख सकते हैं।

नोटिस को कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए नोटिस को चेक कर सकते हैं।


  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा।
  • अब कैंडिडेट्स नोटिस को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ऑनलाइन जमा करना है शुल्क

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं। इसके तहत सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस परीक्षार्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवार नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। पहली बार सुधार शुल्क 200 रुपये लिया जाएगा, जबकि दूसरी बार सुधार शुल्क के तौर पर 500 रुपये देना होगा।

SSC MTS, हवलदार भर्ती के लिए आयु सीमा

एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है। इस प्रक्रिया के तहत मल्टी टास्किंग एमटीएस पद के लिए अधिकतम उम्र 25 साल है। वहीं, हवलदार पद के लिए अधिकतम आयु 27 साल है।

BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में 3,588 पदों पर निकली भर्ती! डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें अप्लाई, जानें- सैलरी समेत सभी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।