Get App

IBPS Clerk Mains 2025 Result: 15701 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, जारी हुआ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

IBPS Clerk Mains 2025 Result: आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर की मदद से नतीजा देख सकते हैं। आइए जानें कैसे देखें रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 2:48 PM
IBPS Clerk Mains 2025 Result: 15701 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, जारी हुआ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
यह परीक्षा कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के 15701 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

IBPS Clerk Mains 2025 Result: इंस्टिट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आज, 2 मार्च, 2026 को जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में चंडीगढ़ के लिए अलॉटमेंट शामिल नहीं है। चुने गए कैंडिडेट को ऑनबोर्डिंग से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

यह परीक्षा कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के 15701 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए 29 नवंबर और 2 दिसंबर, 2025 को परीक्षा हुई थी। चयन बोर्ड ने रिजल्ट के साथ स्टेट वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के कटऑफ को पार करने वाले उम्मीदवारों बैंक आवंटित किए जाएंगे।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "CRP Clerial Cadre" पर क्लिक करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें