UPSC ESE 2026 Prelims Result OUT: आधिकारिक वेबसाइट पर देखें प्री परीक्षा का नतीजा, जानें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं पीडीएफ?

UPSC ESE 2026 Prelims Result OUT: आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा की प्री परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। प्री परीक्षा के नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। जाने इसे डाउनलोड करने का तरीका

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
ईएसई की प्रीलिमिनरी परीक्षा देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8 फरवरी को हुई थी।

UPSC ESE 2026 Prelims Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2026 की प्रीलिमिनरी परीक्षा का परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। ईएसई की प्रीलिमिनरी परीक्षा देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8 फरवरी को हुई थी। आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसे रोलनंबर की मदद से देखा जा सकता है।

ईएसई के अंक और कट-ऑफ अंक इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2026 की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ईएसई मुख्य परीक्षा देने के योग्य हैं। यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, ईएसई मुख्य परीक्षा 21 जून, 2026 को होगी।

ऐसे देखें अपना परिणाम

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, What's New सेक्शन में जाएं।
  • "इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिमनरी) एग्जामिनेशन, 2026 >> रिटन रिजल्ट (नाम के साथ)" लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, उसे डाउनलोड करें।
  • अपना नाम ढूंढने के लिए ctrl+f शॉर्टकट का इस्तेमाल करें।
  • आगे के रेफरेंस के लिए UPSC ESE प्रीलिम्स PDF का प्रिंटआउट ले लें।

मुख्य परीक्षा देने के लिए योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2026 शुरू होने से लगभग एक हफ्ता पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2026 के लिए सेंटर/डिसिप्लिन बदलने की रिक्वेस्ट किसी भी हालत में एक्सेप्ट नहीं की जाएगी।


प्री परीक्षा के नतीजों के साथ जारी नोटिस में लिखा है, "इन उम्मीदवारों की उम्मदवारी परीक्षा के सभी स्तर में पूरी तरह से अस्थायी है, बशर्ते वे तय योग्यता शर्तों को पूरा करते हों। चयनित घोषित उम्मीदवार को 21 जून, 2026 को होने वाली इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2026 में शामिल होना होगा। सभी चुले गए अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग सर्विसेज के नियमों को देखने की भी सलाह दी जाती है। मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन्स, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स द्वारा जारी एग्जामिनेशन, 2026 और कमीशन द्वारा जारी एग्जामिनेशन नोटिस नंबर 02/2026 ENGG. तारीख 26.09.2025 के अनुसार।"

SBI Clerk Mains Result 2026 declared: खत्म हुआ एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के नतीजों का इंतजार, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परीणाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।