SBI Clerk Mains Result 2026 declared: खत्म हुआ एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के नतीजों का इंतजार, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परीणाम

SBI Clerk Mains Result 2026 declared: एसबीआई बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा के नतीजे आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। इस परीक्षा को देने वाले सभी उम्मीदवार अपना परीणाम देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:12 PM
Story continues below Advertisement
एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क मेन्स 2026 परीक्षा आयोजित की थी।

SBI Clerk Mains Result 2026 declared: बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों ने आज उस समय राहत की सांस ली, जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) की भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क मेन्स 2026 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना नतीजा देख सकते हैं और मेरिट लिस्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा 21 नवंबर, 2025 को देश के अलग-अलग राज्यों में बने केंद्रों पर हुई थी। इसमें 60,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2025-26/06 के तहत क्लर्क पोस्ट के लिए कुल 6,589 वैकेंसी को भरना है।

रिजल्ट एक पीडीएफ मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले स्तर के लिए प्रोविजनली चुना गया है।

इस तरह देंखें एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2026

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "करियर" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन "रिक्रूटमेंट ऑफ जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) (एडव. नंबर: CRPD/CR/2025-26/06)" देखें।
  • "मेन्स रिजल्ट फॉर SBI जूनियर एसोसिएट्स फॉर एग्जाम हेल्ड ऑन 21st NOVEMBER 2025" टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • CTRL+F दबाएं और अपना रोल नंबर सर्च करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।
  • आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।


एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर हैं, उन्हें अब लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देना होगा। यह टेस्ट क्वालिफाइंग है और अंतिम चयन के लिए जरूरी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, मुख्य परीक्षा में चयन अस्थायी है और यह इन बातों पर निर्भर करता है:

  • स्थानीय भाषा (भाषाओं) में दक्षता परीक्षा टेस्ट में सफल होने
  • विज्ञापन में बताए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना
  • पंजीकरण के समय कैंडिडेट द्वारा दी गई जानकारी की सच्चाई

यह ध्यान रखना जरूरी है कि एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट नहीं है। फाइनल मेरिट लिस्ट पूरी तरह से मेन्स परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जो लैंग्वेज टेस्ट क्वालिफाई करने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर निर्भर करेगा।

चयनित उम्मीदवारों के लिए आगे क्या है?

मेन्स परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने और उसके लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को उनके संबंधित राज्यों के एसबीआई स्थानीय मुख्यालय से अपॉइंटमेंट लेटर मिलेंगे। अस्थायी चुने गए कैंडिडेट्स को अलग से एसएमएस से जानकारी दी जा रही है और उन्हें एसबीआई के लोकल हेड ऑफिस से आगे के निर्देशों का इंतजार करना होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए, कैंडिडेट्स को नियमित एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

Post-Retirement Jobs For Agniveers: रिटायर अग्निवरों को मिलेगा रेलवे के साथ जुड़ने का मौका, भारतीय सेना और रेलवे ने मिलाया हाथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।