Get App

60000 से ज्यादा सैलरी और 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

IBPS Clerk Vacancy 2025: IBPS के क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये वैकेंसी 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 9:47 PM
60000 से ज्यादा सैलरी और 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी
आईबीपीएस क्लर्क 2025 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 31 जुलाई को जारी किया गया था

IBPS Clerk Vacancy 2025: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) के क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2025 है। उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, प्रीलिम्स एग्जाम अक्टूबर 2025 में और मेन्स एग्जाम नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

कितने पदों पर निकली वैकेंसी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने सीआरपी-सीएसए XV के तहत 10,277 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए हैं। ये भर्ती देशभर के 11 सरकारी बैंकों में क्लर्क पदों के लिए की जा रही है। क्लर्क भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 4, 5 और 11 अक्टूबर को होगी, जबकि मेन्स एग्जाम 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 तक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें