Sarkari Naukri: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने का एक और मौका, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2025: IAF ने अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 4 अगस्त 2025 कर दी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं क्या है इसमें आवेदन करने की योग्यता

अगर आपने अब भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अपना आवेदन नही किया है तो इसमें आवेदन करने का आपके पास एक और मौका है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। IAF ने अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 4 अगस्त 2025 कर दी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 4 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते है, इसके बाद से कोई भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं क्या है इसमें आवेदन करने की योग्यता

कैसे होगा चयन


अग्निवीर वायु भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 रखी गई थी, जिसे आगे बढ़ा कर 4 अगस्त कर दिया गया है। आईएएफ अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों को पहले उनके चुने हुए विषय (साइंस या नॉन-साइंस) के आधार पर ऑनलाइन रिटेन एग्जाम देना होगा। परीक्षा पास करने के बाद उनकी फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगी और अंत में वायु सेना के तय मानकों के अनुसार मेडिकल जांच की जाएगी।

कैसे करें इसके लिए आवेदन

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "उम्मीदवार लॉगिन" पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद "रजिस्टर" ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 4: इसके बाद ईमेल आईडी और फोन नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 5: इसके बाद अपने जरूरी डाक्युमेंट अपलोड करें और एग्जाम सेंटर के पांच ऑप्शन चुनें।

स्टेप 6: अंत में आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 7: भविष्य की जरुरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

क्या है इसमें आवेदन करने की योग्यता

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है। इसके अलावा, जिन्होंने पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन या आईटी में तीन साल का डिप्लोमा किया है, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आर्ट्स या किसी अन्य स्ट्रीम से 12वीं पास अभ्यर्थी भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं, बशर्ते उनके कुल अंक और इंग्लिश में कम से कम 50% अंक हों।

कितनी है एज लिमिट

भारतीय वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नामांकन के समय उम्मीदवार की उम्र 21 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करते समय ऑनलाइन परीक्षा के लिए 550 रुपये और जीएसटी का शुल्क जमा करना होगा।

UP TGT-PGT 2025 Date OUT: यूपी टीजीटी-पीजीटी और TET एग्जाम डेट जारी, ऐसे चेक करें शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।