UP TGT PGT 2025 Date OUT: अगर आप उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में टीचर की नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने TGT-PGT और TET परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। 15 और 16 अक्टूबर को PGT की परीक्षाएं होंगी। जबकि 18 और 19 दिसंबर को TGT एग्जाम कराई जाएगी। TET की परीक्षाएं 29 और 30 जनवरी 2026 को होगी। ये सभी पद यूपी के सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में हैं।
UP TGT-PGT और टीईटी एडमिट कार्ड 2025 एग्जाम से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 1 अगस्त 2025 को UP TGT और PGT परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की। पिछले कई दिनों से इस परीक्षा की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था। इससे पहले दो बार इन परीक्षाओं को टाला जा चुका है। हालांकि, अब फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
UPSESSB TGT और PGT भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कुल 4,163 पदों को भरने के लिए जारी की गई है। इस एग्जाम प्रक्रिया के तहत कुल 3,539 TGT और 624 PGT पदों को भरा जाएगा। यूपी पीजीटी, टीजीटी और टीईटी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड पर एग्जाम डेट, टाइम, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर का नाम और एड्रेस, उम्मीदवार की तस्वीर और सिग्नेचर और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे महत्वपूर्ण डिटेल्स होते हैं। UP TGT PGT आवेदन पत्र जमान करने के लिए 9 जून से 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन विंडो खुला था। UP TGT PGT मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा लिखित एग्जाम में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।