ICFRE Recruitment 2026: देहरादून के इस विभाग में ग्रुप सी के पदों पर 10वीं पास के लिए निकली है भर्ती, जानें चयन का तरीका और लास्ट डेट
ICFRE Recruitment 2026: देहरादून के एफआरआई विभाग में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजूएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए चयन किस तरह किया जाएगा और आवेदन की लास्ट डेट क्या है
MoneyControl News
अपडेटेड May 19, 2026 पर 7:30 AM
आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू होकर 3 जून, 2026 रात 11.59 बजे तक चलेगी।
ICFRE Recruitment 2026: इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE) ने ग्रुप-सी पदों के लिए फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के तहत काम करने वाली किसी सरकारी संस्था में शामिल होना चाहते हैं। इसके तहत लाइब्रेरी इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड II, और कई दूसरी अलग-अलग पोस्ट के लिए कुल 91 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारा इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू होकर 3 जून, 2026 रात 11.59 बजे तक चलेगी।
आईसीएफआरई भर्ती 2026 की खास बातें
जानकारी डिटेल्स
संस्थान : फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (FRI), देहरादून
कंडक्टिंग बॉडी : इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE)
पुस्तकालय सूचना सहायक : उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) में ग्रेजुएशन किया हो।
तकनीकी सहायक (फील्ड/लैब रिसर्च): उम्मीदवार के पास साइंस विषय से स्नातक डिग्री हो। इसमें बॉटनी, जूलॉजी, फॉरेस्ट्री, पर्यावरण, बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, जियोलॉजी या बायोकेमिस्ट्री जैसे विषय शामिल होने चाहिए।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है।
तकनीशियन (फील्ड/लैब रिसर्च): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ 12वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
स्टोर कीपर : इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
तकनीशियन (आईटी/बढ़ई/प्लंबर/इलेक्ट्रीशियन): अभ्यर्थी 10वीं पास हो और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या मान्यता प्राप्त संस्थान से कोर्स किया हो।
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है।
वन रक्षक : उम्मीदवार साइंस विषय से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक फिटनेस भी जरूरी है, जैसे तय दूरी पैदल चलना, न्यूनतम लंबाई और छाती का माप।
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 1500 रुपये शुल्क देना होगा, जिसमें 800 रुपये आवेदन शुल्क और 700 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है। वहीं महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल 700 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि उनका आवेदन शुल्क माफ किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
FRI की आधिकारिक वेबसाइट FRI Official Website पर जाएं।
होमपेज पर “Recruitment” या “Career” सेक्शन में जाएं।
FRI Group-C Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
पहले रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन आईडी बनाएं।
अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।