IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च से 19 मार्च 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसमें आवेदन करने की योग्यता

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा

अगर आप बैकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1100 पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 12 अप्रैल 2026 रखी गई है। उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे होगा इसमें चयन


इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। इन सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों का प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। मेडिकल जांच के बाद बैंक की मौजूदा गाइडलाइंस के अनुसार उम्मीदवार की फिटनेस तय की जाएगी।

क्या है आवेदन करने की योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। जनरल, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक और SC/ST/PwBD वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय AICTE, UGC या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं से स्वीकृत होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 मार्च 2001 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तारीखें शामिल हैं)।

कितनी है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी तय किया गया है। SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, वॉलेट या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।