India Post Jobs 2026: यह खबर उन उम्मीदवारों के लिए काम की है, जो 10वीं पास हैं, अंग्रेजी और गणित विषय में अच्छे हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने बड़ी भर्ती की घोषणा की है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 25000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा भी नहीं देनी होगी।
डाक विभाग की ताजा भर्ती अधिसूचना के अनुसार, देशभर के अलग-अलग डाकघरों में शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नोटिफिकेशन में दी जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन वनटाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
गणित और अंग्रेजी के साथ पास की है 10वीं, तो करें आवेदन
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार को संबंधित पद के लिए जरूरी स्थानीय भाषा की शैक्षणिक योग्यता भी पूरी करनी होगी।
स्थानीय भाषा को लेकर खास नियम
आवेदन शुल्क : जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो वहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र यानी PwBD, EWS प्रमाण पत्र, जन्मतिथि का प्रमाण और सरकारी अस्पताल या औषधालय से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। जहां स्थानीय या जनजातीय भाषा का प्रमाण पत्र लागू होगा वहां उम्मीदवार को उसका प्रमाण भी देना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके दस्तावेजों में दर्ज जानकारी आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी से सही तरीके से मेल खाती हो।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से ओटीआर पूरा करें। इसके बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत विवरण और 10वीं कक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद अपनी पसंद के विभाग और पद का चयन करें। आवेदन के दौरान निर्धारित साइज में फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद पूरी जानकारी ध्यान से जांचें। अगर किसी जानकारी में गलती है तो आवेदन सबमिट करने से पहले उसमें सुधार करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।