Get App

Indian Army Agniveer admit card 2026: आज से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें एडमिट कार्ड जारी होने का पूरा शेड्यूल यहां

Indian Army Agniveer admit card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा का हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर आज से जारी होना शुरू होगा। अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आज से डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानें कब-कब जारी किए जाएंगे अग्निवीर भर्ती एडमिट कार्ड

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2026 पर 1:12 PM
Indian Army Agniveer admit card 2026: आज से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें एडमिट कार्ड जारी होने का पूरा शेड्यूल यहां
कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Indian Army Agniveer admit card 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले देश के नौजवान एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय सेना ने इन सभी परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए 01 जून ये देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए आज, 15 मई, 2026 को 2026 ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम और एडमिट कार्ड जारी करने का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है।

जारी किए गए शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, इंडियन आर्मी आज यानी 15 मई को JCO RT, सिपाही फार्मा और हवलदार (एजुकेशन) के पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। लिखित एग्जाम में बैठने वाले कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) एग्जाम 2026 के लिए लिखित एग्जाम 01 जून, 2026 से पूरे देश में होने वाला है। देश भर में भर्ती अभियान के ज़रिए अग्निवीर GD, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन ट्रेड्स, महिला मिलिट्री पुलिस (WMP), सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet), सिपाही फार्मा और JCO/OR समेत कई पदों को भरा जाना है।

जिन कैंडिडेट ने इन पदों के लिए सफलतापूर्वक अप्लाई किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अग्निवीर भर्ती 2026 परीक्षा और एडमिट कार्ड रिलीज शेड्यूल

इंडियन आर्मी ने 15 मई, 2026 को 2026 ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम और एडमिट कार्ड जारी करने का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। आप नीचे दी गई अलग-अलग पोस्ट के लिए डिटेल्ड एग्जाम और हॉल टिकट रिलीज डेट देख सकते हैं-

पोस्ट कैटेगरी का नाम एग्जाम डेट एडमिट कार्ड रिलीज डेट

JCO RT, सिपाही फार्मा, और हवलदार (एजुकेशन) 11 जून, 2026 15 मई, 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें