Indian Army Agniveer Answer Key: जल्द जारी होगा इंडियन आर्मी अग्निवीर का आंसर-की, इन आसान स्टेप की मदद से कर सकेंगे डाउनलोड

Indian Army Agniveer Answer Key: भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर भर्ती का आंसर-की जारी करेगा। आंसर-की जारी करने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
पहले भारतीय सेना एक अस्थायी आंसर-की जारी करेगी और सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी

Indian Army Agniveer Answer Key: इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती की परीक्षा दिए उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट और आंसर-की जारी होने का इंतजार है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का एग्जाम 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित किया गया था। भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर भर्ती का आंसर-की जारी करेगा। आंसर-की जारी करने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन या महिला सैन्य पुलिस के लिए परीक्षा दे चुके चुके उम्मीदवार आंसर-की की देख सकते हैं।

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार को अगर किसी उत्तर में गलती लगती है, तो वे तय समय सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं। पहले भारतीय सेना एक अस्थायी आंसर-की जारी करेगी और सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

अग्निवीर आंसर-की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया


उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप का पालन करके अग्निवीर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं

स्टेप 1: सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध आंसर-की के सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: 'अग्निवीर आंसर-की 2025' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपने संबंधित पद (जैसे – सामान्य ड्यूटी, तकनीकी आदि) का सेलेक्ट करें।

स्टेप 5: आंसर-की कe PDF फाइल डाउनलोड करें।

स्टेप 6: अपने उत्तरों की तुलना उसमें दिए गए सही उत्तरों से करें।

अग्निवीर परीक्षा में अंक देने का नियम

अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)

हर सही उत्तर पर +2 अंक मिलेंगे।

हर गलत उत्तर पर -0.5 अंक काटे जाएंगे।

अग्निवीर (तकनीकी और लिपिक)

हर सही उत्तर पर +4 अंक मिलेंगे।

हर गलत उत्तर पर -1 अंक काटे जाएंगे।

कैसे देखें आंसर-की

अगर उम्मीदवार को अपनी आंसर-की में किसी प्रश्न पर ऑब्जेक्शन हो तो वो तय समय के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, फिर जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनकर सही जवाब और ज़रूरी प्रमाण देना होगा। यदि कोई शुल्क लागू है, तो वह भी ऑनलाइन जमा करना होगा। सभी आपत्तियों की जांच के बाद सेना अंतिम आंसर-की जारी करेगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

आंसर-की की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें आगे फिजिकल एबिलिटी एग्जाम (PFT) देनी होगी। इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट होगा।

RBI Recruitment 2025: आरबीआई में ग्रेड A और B पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।