Get App

Army Bharti 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई, जानें- सैलरी समेत सबकुछ

Indian Army JAG Recruitment 2026: इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम के 125वें कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य लॉ ग्रेजुएट 'जॉइन इंडियन आर्मी' की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 4:54 PM
Army Bharti 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई, जानें- सैलरी समेत सबकुछ
Sarkari Naukri Alert 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए इंडियन आर्मी JAG भर्ती 2026 के लिए आवेदन जारी है

Sarkari Naukri Alert 2026: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम के 125वें कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है।

योग्य लॉ ग्रेजुएट 'जॉइन इंडियन आर्मी' की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी। यह भर्ती उन अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट के लिए है जो भारतीय सेना की लीगल ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के तौर पर शामिल होना चाहते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत कुल अंकों के साथ LLB की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों को CLAT PG 2026 परीक्षा में भी शामिल होना चाहिए था, जो दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। इसके अलावा 1 जनवरी, 2027 को आवेदकों की आयु 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें