Get App

Indian Army SSC (Technical) 2026: इंजीनियरिंग ग्रैजुएट के 350 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कब है लास्ट डेट

Indian Army SSC (Technical) 2026: भारतीय सेना में इंजीनियरिंग ग्रैजुएट के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पर आवेदन की लास्ट डेट क्या है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 2:59 PM
Indian Army SSC (Technical) 2026: इंजीनियरिंग ग्रैजुएट के 350 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कब है लास्ट डेट
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसएससी टेक्निकल के 350 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Indian Army SSC (Technical) 2026: भारतीय सेना का हिस्सा बन देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए ये अच्छा मौका है। भारतीय सेना की ओर से शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसएससी टेक्निकल के 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य अविवाहित पुरुष और महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी, 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू हो रही है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5 फरवरी और महिला उम्मीदवारों के लिए 4 फरवरी है। यह कोर्स अक्टूबर 2026 में प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग एकेडमी (PCTA) में शुरू होगा। इस भर्ती में सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल सहित कई मुख्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम शामिल हैं।

कहां कितनी रिक्तियां

  • सिविल इंजीनियरिंग में 75 रिक्तियां हैं।
  • कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषयों में 60 रिक्तियां हैं।
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 33 रिक्तियां हैं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें