Indian Army TES 56 Recruitment 2026: निकाल लें जेईई मेन 2026 का स्कोर, बिना परीक्षा सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती का मौका

Indian Army TES 56 Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में जनवरी 2027 से शुरू होने वाले तकनीकी प्रवेश योजना (TES)-56 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान टीईएस-56 कोर्स के तहत लेफ्टिनेंट के 90 पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है। जानें कौन कर सकता है आवेदन

अपडेटेड May 17, 2026 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
यह भर्ती अभियान टीईएस-56 कोर्स के तहत लेफ्टिनेंट के 90 पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है।

Indian Army TES 56 Recruitment 2026: देश की सेवा के लिए भारतीय सेना का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अहम अपडेट है। भारत की थल सेना यानी इंडियन आर्मी में जनवरी 2027 से शुरू होने वाले तकनीकी प्रवेश योजना (TES)-56 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान टीईएस-56 कोर्स के तहत लेफ्टिनेंट के 90 पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है।

इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमें 12वीं पास उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर हो सकता है। ये उम्मीदवार टेक्निकल एंट्री रूट से सेना में अधिकारी के तौर पर परमानेंट कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जून 2026 है।

पदों की संख्या और पात्रता नियम

शैक्षिक योग्यता इसके तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों में कम से कम 60% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक को JEE Main 2026 पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट जेईई मेन 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

उम्र सीमा : इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 16.5 साल से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए। यानी दोनों तारीखें मिलाकर, आवेदक का जन्म 1 जुलाई, 2007 से पहले और 1 जुलाई, 2010 के बाद नहीं होना चाहिए। उम्र निर्धारित करने की कटऑफ तारीख 1 जनवरी, 2027 है।

चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण


आवेदकों को जेईई मेन 2026 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो पांच दिनों में होगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होने से पहले मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चार साल तक चलेगा। पहले तीन वर्षों के दौरान, चुने गए कैंडिडेट कैडेट ट्रेनिंग विंग्स में ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग का आखिरी साल इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में होगा। प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले कैंडिडेट को इंजीनियरिंग की डिग्री मिलेगी और उन्हें लेफ्टिनेंट का रैंक दिया जाएगा।

एप्लीकेशन प्रोसेस और स्टाइपेंड 

टीईएस-56 भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट के जरिए ऑफिसर एंट्री एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरकर आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेनिंग के दौरान, कैडेट्स को तीन साल पूरे होने के बाद 56,100 रुपये महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। कमीशनिंग के बाद, ऑफिसर्स को लेफ्टिनेंट के तौर पर लेवल 10 पे स्केल में रखा जाएगा।

UPSC Prelims Admit Card 2026 OUT: आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट, 24 मई को है प्री परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।