IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! देश सेवा के साथ पाएं अच्छी सैलरी, तुरंत करें अप्लाई

IB ACIO Recruitment 2025: केंद्रीय गृह मंत्रालय में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड- II एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने का शानदार अवसर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने आधिकारिक तौर पर आईबी एसीआईओ भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें ACIO के 3,717 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
IB ACIO Recruitment 2025: IB ACIO भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है

IB ACIO Recruitment 2025: क्या आप देश की सेवा करना चाहते हैं? फ्री में नहीं...इसके लिए आपको अच्छी सैलरी भी मिलेगी। जी हां, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 3,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। IB ने सोमवार यानी 14 जुलाई 2025 को आधिकारिक तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो-असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (IB ACIO) भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) के 3,717 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी में एक प्रतिष्ठित करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर डिटेल्स IB ACIO 2025 नोटिफिकेशन PDF की जांच करने के बाद 19 जुलाई 2025 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 है। एग्जाम के बाद चयन हुए उम्मीदवारों को गृह मंत्रालय (MHA) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड- II एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने का मौका मिलेगा।

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो यह 18 से 27 वर्ष के बीच तय की गई है। हालांकि, एससी, एसटी और ओबीसी जैसी आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

महत्वपूर्ण तारीख

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 14 जुलाई 2025

आवेदन भरने की शुरुआत कब होगी?: 19 जुलाई 2025


अप्लाई करने की आखिरी डेट: 10 अगस्त 2025

आयु सीमा (10 अगस्त 2025 तक)

न्यूनतम उम्र: 18 साल

अधिकतम आयु: 27 वर्ष

(नोट: आरक्षित कैटेगरी के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार उम्र में छूट लागू है।)

शैक्षिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, इस भर्ती के लिए कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- NEET PG 2025 Exam: नीट-पीजी एग्जाम में क्यों हो रही पारदर्शिता की मांग? सुप्रीम कोर्ट में 3 अगस्त को होगी सुनवाई

IB ACIO 2025 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • जनरल/OBC/EWS (पुरुष) के लिए 550 रुपये (450 रुपये प्रोसेसिंग फीस + 100 रुपये भर्ती शुल्क सहित) है।
  • SC/ST, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 450 रुपये (केवल प्रोसेसिंग फीस) लगेगा।

सैलरी

  • 44,900 रुपये से लेकर ₹1,42,400 (लेवल-7 पे मैट्रिक्स के हिसाब से) तक।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।