IPPB GDS recruitment 2025: सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक के 348 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए 9 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारी 29 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्तियां देश के कुल 22 जनपदों में की जाएंगी।