भारतीय रेलवे की क्षेत्रीय शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 2025 में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हो और जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती में कुल 64 पदों के लिए आवेदन होते हैं और चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगी।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बी.एससी या इंडियन कुलिनरी इंस्टिट्यूट से बीबीए/एमबीए, या होटल मैनेजमेंट में बीएससी/एमबीए की डिग्री जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है।
आयु सीमा अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में नियुक्त किया जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर देश के किसी भी हिस्से में स्थानांतरण भी हो सकता है।
इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को मासिक सैलेरी यानी वेतन 30,000 रुपये मिलेगा। इसके अलावा दैनिक भत्ता 350 रुपये, आउट स्टेशन लॉजिंग के लिए 240 रुपये, राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने पर 384 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जो 35 वर्ष तक के लिए 1,400 रुपये प्रति माह और 36-50 वर्ष के लिए 2,000 रुपये प्रति माह की दर से होगी।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
IRCTC भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन 8 नवंबर 2025 से शुरू होंगे और 18 नवंबर 2025 तक जारी रहेंगे। आवेदन पूरी तरह से निशुल्क होंगे। चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू व डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगी। नियुक्ति प्रारंभ में 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी, जिसे आवश्यकतानुसार 1 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो रेलवे क्षेत्र में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी पाने की चाह रखते हैं। साथ ही 30,000 रुपये की अच्छी सैलरी और आकर्षक अलाउंसेस के साथ यह नौकरी करियर की अच्छी शुरुआत का मौका भी है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करें।
इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें ताकि सभी नियम और शर्तें समझ सकें। यह समय आप के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।