Get App

IRCTC Vacancy 2026: आईआरसीटीसी में बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगी इस पद पर भर्ती, हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के पद के लिए फ्रेशर भी कर सकते हैं आवेदन

IRCTC Vacancy 2026: आईआरसीटीसी में हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 6:24 PM
IRCTC Vacancy 2026: आईआरसीटीसी में बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगी इस पद पर भर्ती, हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के पद के लिए फ्रेशर भी कर सकते हैं आवेदन
हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के पदों पर चयन सिर्फ वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

IRCTC Vacancy 2026: रेलवे से जुड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी आईआरसीटी बिना लिखित परीक्षा के सीधी इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को नौकरी देने जा रही है। एक और खास बात ये है कि इन पदों के लिए किसी तरह के अनुभव की भी जरूत नहीं है और फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर चयन सिर्फ वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन के साथ दैनिक अलाउंस, लॉजिंग चार्ज, नेशनल हॉलिडे अलाउंस और मेडिकल अलाउंस भी मिलेगा।

आईआरसीटीसी भर्ती 2026 की डिटेल्स

भर्ती कंपनी : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC)

पद : हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर

रिक्तियां : 43

ऑफिशियल वेबसाइट : www.irctc.com

नोटिफिकेशन आने की तारीख : 1 मार्च 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें