UPSC CSE 2025 Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 में सफल उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने उम्मीदवारों के प्राप्तांकों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की है। इसमें मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी, रिटन एग्जाम के मार्क्स, पीटी मार्क्स और फाइनल मार्क्स हैं।
कमीशन द्वारा यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के कुछ दिनों बाद मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के अंकों की सूची जारी की गई है। ये उम्मीदवार तीसरे राउंड, यानी इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए थे।
यूपीएससी सीएसई 2025 में, अनुज अग्निहोत्री ने कुल 1071 मार्क्स के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की, जिसमें लिखित परीक्षा में 867 मार्क्स और पर्सनैलिटी टेस्ट में 204 मार्क्स शामिल हैं। राजेश्वरी सुवे एम ने 1067 मार्क्स (865 रिटन और 202 इंटरव्यू) के साथ AIR 2 हासिल की। वहीं, तीसरी स्थान पर रहे अकांश ढुल ने 1057 मार्क्स प्राप्त किए थ। उन्हें लिखित परीक्षा में 864 और इंटरव्यू में 193 स्कोर अंक मिले थे। राघव झुनझुनवाला ने कुल 1042 मार्क्स (847 रिटन और 195 इंटरव्यू) के साथ AIR 4 हासिल की, जबकि ईशान भटनागर ने 1038 मार्क्स के साथ AIR 5 हासिल किया, जिसमें रिटन एग्जाम में 823 और पर्सनैलिटी टेस्ट में 215 मार्क्स शामिल हैं।
सफल उम्मीदवार इस तरह देंखें अपने अंक
6 मार्च को आया था यूपीएसससी सीएसई 2025 परिणाम
यूपीएसससी सीएसई, 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च, 2026 को घोषित किया दिया गया था। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को हुआ था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों (659 पुरुष और 299 महिलाएं) की सिफारिश की गई है। अंतिम रूप से उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से शीर्ष पांच में एक महिला और चार पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। चयनित 958 में से 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग से हैं।
यूपीएससी सीएसई 2026 का प्रीलिम्स जल्द
इस बीच, यूपीएससी ने हाल ही में 2026 भर्ती के लिए पंजीकरण बंद कर दिया है। इस के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों को भर्ती के पहले राउंड यानी प्रीलिमिनरी परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 24 मई को होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा के हॉल टिकट जारी होने की जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट को देखना चाहिए।