Punjab State Teacher Eligibility Test 2026: पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। इस परीक्षा के लिए स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), पंजाब ने आज, 9 मार्च, 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार, 15 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट pstet2025.org पर दोनों पेपर्स के एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा में आवेदकों को पेपर 1 और पेपर 2 के हॉल टिकट अलग-अलग डाउनलोड करने होंगे। PSTET 2026 एग्जाम 15 मार्च को होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक टेस्ट के दिन तक उपलब्ध रहेगा। उन्हें एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट लाना चाहिए क्योंकि इसके बिना उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें, पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो पूरे पंजाब में सरकारी और सरकारी मदद वाले स्कूलों में शिक्षक की नौकरी करना चाहते हैं।
पीएसटीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपने नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता और समय को एक बार ठीक से जरूर देखना चाहिए। अगर किसी भी तरह की गलती है तो इसकी शिकायत तुरंत करें। उन्हें इसके लिए हेल्पलाइन नंबर +91-183-282-318 पर संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित देखते रहें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन जमा करने की तारीख 6 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक थी। इसके बाद करेक्शन विंडो 21.02.2026 से 23.02.2026 तक खुली थी। अब पंजाब में अलग-अलग केंद्रों पर 15 मार्च को ये परीक्षा आयोजित की जाएगी, यही वजह है कि एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड कर लें। परीक्षा आयोजित होने के बाद बोर्ड की तरफ से आंसर की जारी की जाएगी। बताया गया है कि रिजल्ट 2 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया जाएगा।