Get App

Railway Jobs 2025: रेलवे कोच फैक्ट्री में निकली बंपर वैकेंसी! 10वीं पास युवा तुरंत करें अप्लाई, जानें- सैलरी समेत सबकुछ

Railway Coach Factory Jobs 2025: रेलवे बोर्ड ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं के पास 10वीं साइंस के साथ और 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। 18 से 22 साल के युवा इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1,010 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 5:17 PM
Railway Jobs 2025: रेलवे कोच फैक्ट्री में निकली बंपर वैकेंसी! 10वीं पास युवा तुरंत करें अप्लाई, जानें- सैलरी समेत सबकुछ
Railway Coach Factory Jobs 2025: अप्लाई करने वाले युवाओं के पास 10वीं साइंस के साथ और 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए

Railway Coach Factory Jobs 2025: अगर आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे बोर्ड ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं के पास 10वीं साइंस के साथ और 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। 18 से 22 साल के युवा इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1,010 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://apprenticeblw.in/ पर जाकर 11 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस पोस्ट पर अप्लाई करने वालों को मात्रा 100 रुपये फीस देना होगा। इन पदों के लिए 12 जुलाई से आवेदन जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया होगी।

शैक्षणिक योग्यता

10वीं साइंस के साथ या 12वीं पास होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें