SIDBI Recruitment 2025: ग्रेड ए और ग्रेड बी के 76 पोस्ट के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें कब है अंतिम तारीख

SIDBI Recruitment 2025: बैंक की तरफ से कैंडिडेट को सलाह दी गई है कि एलिजिबिलिटी और दूसरे जरूरी बातों पढ़ने के बाद ही रेजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि बाद में अयोग्य घोषित होने से बचा जा सके। बैंक ने यह भर्ती प्रक्रिया 76 पदों के लिए शुरू की है।

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 11:16 PM
Story continues below Advertisement

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में स्पेशलिस्ट सब्जेक्ट में ग्रेड ए और ग्रेड बी कैटेगरी में मैनेजमेंट पोस्ट के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रेजिस्ट्रेशन 11 अगस्त तक चलेगा। ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर किया जा सकता है। बैंक की तरफ से कैंडिडेट को सलाह दी गई है कि एलिजिबिलिटी और दूसरे जरूरी बातों पढ़ने के बाद ही रेजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि बाद में अयोग्य घोषित होने से बचा जा सके।

बैंक ने यह भर्ती प्रक्रिया 76 पदों के लिए शुरू की है। इसके तहत चुने गए उम्मीदवारों को 1.15 लाख रुपये तक सैलरी मिल सकती है। विज्ञापन संख्या 03/ग्रेड 'ए' और 'बी'/2025-26 के अनुसार जनरल स्ट्रीम के साथ ही लीगल और आईटी स्ट्रीम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन : 175 रुपये एप्लिकेशन फीस ली जाएगी। वहीं, सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1100 रुपये आवेदन शुल्क है, जबकि सिडबी कर्मचारी उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है।

बैंक नीचे बताए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है -

एसिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ए - जनरल स्ट्रीम)

मैनेजर (ग्रेड बी - जनरल स्ट्रीम)

मैनेजर (ग्रेड बी – लीगल स्ट्रीम)


मैनेजर (ग्रेड बी - आईटी स्ट्रीम)

कैंडिडेट का होगा साइकोमेट्रिक टेस्ट

  • चरण 1 : ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा (7 सेक्शन में 200 अंक)
  • चरण 2 : एडवांस्ड ऑनलाइन परीक्षा (कुल 200 अंकों के दो पेपर)
  • चरण 3 : पर्सनल इंटरव्यू (100 अंक) का होगा।
  • शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट का साइकोमेट्रिक टेस्ट भी होगा।

याद रखने वाली तारीखें

  • एज एलिजिबिलिटी अंतिम तिथि: 14 जुलाई, 2025
  • काम के अनुभव की अंतिम तिथि: 11 अगस्त, 2025
  • चरण 1 ऑनलाइन परीक्षा: 6 सितंबर, 2025
  • चरण 2 ऑनलाइन परीक्षा: 4 अक्टूबर, 2025
  • इंटरव्यू : नवंबर 2025 (संभावित)

सिडबी भर्ती 2025 : सैलरी

चुने गए कैंडिडेट को ग्रेड और एक्सपीरियंस के आधार पर 44,500 रुपये से 1,15,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

आसान स्टेप में करें एप्लाई

  1. www.sidbi.in पर जाएं और "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  2. बेसिक डीटेल भरकर रेजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4. एप्लिकेशन फॉर्म भरें और सभी जानकारी वेरिफाई करें।
  5. प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।