JPSC ACF Admit Card 2025: जारी हुआ झारखंड ACF का एडमिट कार्ड 2025, इन आसान स्टेप की मदद से करें डाउनलोड

JPSC ACF Admit Card 2025: JPSC ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। पिछले काफी समय उम्मीदवार इसके एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवारों JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 01, 2025 पर 5:28 PM
Story continues below Advertisement
JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

JPSC ACF Admit Card 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग के सहायक सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पिछले काफी समय उम्मीदवार इसके एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था वे JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। ACF का एग्जाम 13 जुलाई 2025 को होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर एडमिट कार्डससेक्शन में जाकर "JPSC ACF एडमिट कार्ड" लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

चरण 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

चरण 4: 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में चेक करें ये जरूरी जानकारी

JPSC ACF एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, साथ ही उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर शामिल होते हैं। इन सभी विवरणों को ध्यान से जांचना जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। झारखंड लोक सेवा आयोग के सहायक सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2025 को आयोजित किया गया है। ये एग्जाम झारखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

एग्जाम हॉल में ना लें जाए ये चीजें

परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और कोई वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) साथ ले जाना जरूरी है। सभी को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लाना सख्त मना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लगातार JPSC की वेबसाइट jpsc.gov.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

SSC JE Recruitment 2025: एसएससी जूनियर इंजीनियर के 1340 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें इसमें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।