JPSC Exam 2025 Postponed: झारखंड में जेपीएससी 2025 मुख्य परीक्षा टली, आयोग ने परीक्षा कैलेंडर 2026 की अन्य परीक्षाओं को भी रोका

JPSC Exam 2025 Postponed: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 25 जुलाई से होने वाली जेपीएससी 2025 मुख्य परीक्षा टाल दी है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा को सरकारी निर्देशों और परीक्षा के आयोजन में गड़बड़ियों की जानकारी मिलने के बाद टाल दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख ऐलान जल्द होगा

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 12:37 PM
आयोग ने परीक्षा कैलेंडर 2026 में की बाकी परीक्षाओं को भी अगली सूचना तक के लिए रोक दिया है।

JPSC Exam 2025 Postponed: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को इस खबर से झटका लग सकता है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने जेपीएससी मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। नोटिस के मुताबिक, सरकारी निर्देशों और परीक्षा के आयोजन में रिपोर्ट की गई गड़बड़ियों की वजह से इसे टाल दिया गया है। यह परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 के बीच प्रस्तावित थी।

इतना ही नही, आयोग ने प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर 2026 में सूचीबद्ध बाकी परीक्षाओं को भी अगली सूचना तक के लिए रोक दिया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित परीक्षा तारीख पर ताजा जानकारी के लिए नियमित जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

जेपीएससी सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 ऑफिशियल नोटिस

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 22 जुलाई, 2026 को जारी अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में घोषणा की कि 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 तक होने वाली झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (रिटन) प्रतियोगी परीक्षा 2025 को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है।

आयोग ने कहा, "झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (रिटन) प्रतियोगी परीक्षा 2025 विशेष परिस्थितियों की वजह से अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई है।" आगे कहा गया कि यह फैसला सरकारी निर्देशों और परीक्षा के आयोजन में गड़बड़ियों के बाद लिया गया। जेपीएससी ने यह भी बताया कि 9 जुलाई को पब्लिश हुए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर 2026 में बताई गई बाकी परीक्षाओं को भी अगली सूचना तक टाल दिया गया है।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी होने तक इंतजार करें परीक्षार्थी


जेपीएससी का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर 2026 9 जुलाई को पब्लिश हुआ था। इसमें बताई गई बाकी परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है। आयोग ने परीक्षार्थियों को परीक्षा की संशोधित तारीख और दूसरे जरूरी निर्देशों के बारे में अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है। जेपीएससी उम्मीदवारों को सिर्फ आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए। दरअसल, आयोग ने अभी यह नहीं बताया है कि टाली गई परीक्षाएं कब रीशेड्यूल की जाएंगी।

Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में मैनेजर, सीनियर मैनेजर से लेकर कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10 अगस्त है आवेदन करने की लास्ट डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।