JSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए झारखंड में 600 पदों पर भर्ती का मौका है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों में तकनीकी/विशिष्ट योग्यता वाले स्नातक कर चुके युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। इनमें नियमित एवं बैकलाग पद सम्मिलित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 600 पदों पर नियुक्ति होगी। कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों में होने वाली इन नियुक्तियों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए ’झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ नियमित एवं बैकलाग के लिए अलग-अलग विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 01 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
10 जुलाई मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन में सुधार
जेएसएससी द्वारा की जा रही इन नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून मध्य रात्रि तक भरे जाएंगे। वहीं, 05 जुलाई से 10 जुलाई मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन में सुधार हो सकेगा। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनमें वेक्टर जनित रोग निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, अंकेक्षक, गव्य तकनीकी पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, कनीय वैज्ञानिक सहायक आदि पद सम्मिलित हैं।
संस्थान का नाम : झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC)
विज्ञापन संख्या : 01/2026, तारीख 07.05.2026
परीक्षा का नाम : ’झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (रेगुलर वैकेंसी)
आवेदन का तरीका : सिर्फ ऑनलाइन (JSSC वेबसाइट - https://jssc.jharkhand.gov.in/ के जरिए)
चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – प्री और मुख्य परीक्षा (दो चरण)
परीक्षा माध्यम : हिंदी / इंग्लिश
नेगेटिव मार्किंग : हर गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा (हर सही जवाब के 3 मार्क्स हैं)
ऑफिशियल वेबसाइट : https://jssc.jharkhand.gov.in/
शैक्षिक योग्यता : सभी पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तक सभी योग्यता शर्तें पूरी करनी होंगी। परीक्षा में प्रवेश पूरी तरह से अस्थायी है।
उम्र सीमा : जेएसएससी भर्ती 2026 के तहत उम्र की अधिकतम सीमा भी विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग है। उम्र की गिनती 01-08-2025 के हिसाब से की जाएगी। सभी पोस्ट के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है। झारखंड सरकार के नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी।
PwD या एक्स-सर्विसमैन में से सिर्फ एक को उम्र में छूट मिलेगी। जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए उम्र सीमा सेवा में पहली नियुक्ति की तारीख के आधार पर तय की जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क सिर्फ ऑनलाइन मोड से देनी होगी। फीस नॉन-रिफंडेबल है। इसके तहत