Get App

KVS Contractual Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय में भर्ती के लिए संविदा साथी पोर्टल से करें आवेदन, जानें क्या है इसका तरीका?

KVS Contractual Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। इसके लिए केवी ने संविदा साथी पोर्टल लॉन्च किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवी की भर्तियों के लिए सीधे यहां आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कैसे करना है आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 2:07 PM
KVS Contractual Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय में भर्ती के लिए संविदा साथी पोर्टल से करें आवेदन, जानें क्या है इसका तरीका?
केवीएस संविदा साथी पोर्टल सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन सिस्टम है।

KVS Contractual Recruitment 2026: भारत के सबसे भरोसेमंद और जाने-माने शैक्षिक संस्थानों में से एक केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) हर साल अपने स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती निकालता है। केवीएस कॉन्ट्रैक्ट टीचर भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा मौका है जो अस्थायी या संविदा आधार पर बतौर शिक्षक काम करना चाहते हैं।

यह भर्ती छुट्टी, ट्रांसफर या अतिरिक्त शैक्षिक जरूरतों की वजह से होने वाली शॉर्ट-टर्म वैकेंसी को भरने के लिए की जाती है। इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को प्रदर्शन और जरूरत के आधार पर एक तय समय के लिए, आमतौर पर एक शैक्षिक सत्र के लिए नियुक्त किया जाता है। कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में केवीएस ने एक बड़ा बदलाव किया है। इसके लिए केवी ने संविदा साथी पोर्टल लॉन्च किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवी की भर्तियों के लिए सीधे यहां आवेदन कर सकते हैं।

संविदा साथी पोर्टल सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ति प्रक्रिया के केंद्रीय और एकीकृत मंच के तौर पर काम करेगा। इसे उम्मीदवार पंजीकरण के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और पूरे भारत में स्थित केंद्रीय विद्यालय में इंटरव्यू पैनल की तैयारी के लिए भी ये काम करेगा। केवीएस का संविदा साथी पोर्टल देशभर में केवी स्कूलों के नेटवर्क में संविदा शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया है। पहले, स्कूल अलग-अलग अपने स्तर पर पंजीकरण और पैनल बनाने की प्रक्रिया पूरी करते थे।

केवीएस कॉन्ट्रैक्ट टीचर भर्ती 2026 क्या है?

केवीएस संविदा शिक्षक भर्ती 2026 अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों या रीजनल ऑफिस द्वारा अस्थायी तौर पर शिक्षिक की नियुक्ति करने के लिए आयोजित की जाती है। कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षकों को PGT, TGT, PRT, स्पेशल एजुकेटर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और दूसरे शैक्षिक पदों के लिए नियुक्त किया जाता है। भर्ती प्रक्रिया आसान है और इसमें आमतौर पर वॉक-इन इंटरव्यू या ऑफलाइन आवेदन के बाद इंटरव्यू होता है।

केवीएस कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षक भर्ती 2026

भर्ती का नाम : केवीएस संविदा पर शिक्षक भर्ती 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें