MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राज्य के उच्च न्यायालय ने बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जिला एवं सत्र न्यायालयों में कुल 1,174 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन और भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को जरूर देखें। इसमें भर्ती के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर दक्षता, उम्र सीमा और आवेदन शुल्क सहित सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं।
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षिक योग्यता : एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 पद पर भर्ती करने वाले आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास वैध एमपी सीपीसीटी स्कोरकार्ड और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष मान्य तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा : इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए लागू नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार की श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग/मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवार : 943.40 रुपये
एमपी के ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग उम्मीदवार : 743.40 रुपये
इस आवेदन शुल्क में लागू पोर्टल चार्ज शामिल हैं।
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
19 से 21 सितंबर के बीच करें आवेदन में सुधार
जिन उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती सुधारनी है, उनके लिए अलग से करेक्शन विंडो दी जाएगी। उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक आवेदन में सुधार की प्रक्रिया 19 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी।
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को आगे हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा की तारीख अभी अलग से घोषित की जानी है। हाई कोर्ट बाद में परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। परीक्षा से संबंधित अपडेट बाद में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।