MP Police SI Recruitment: एमपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर निकली वैकेंसी, इन आसान तरीके से करें आवेदन

MPESB ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 तय की है

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 6:55 PM
Story continues below Advertisement
मध्य प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गए हैं

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 तय की है, जिसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कब होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाए तो उसे 27 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 के बीच ठीक किया जा सकता है। इसका एग्जाम 9 जनवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।


कितनी होगी सैलरी

MPESB ने 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-9 (₹36,200 से ₹1,14,800) के वेतनमान पर कई पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, अनारक्षित और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस देनी होगी, जबकि SC, ST और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये है।

कितने पदों पर निकली वैकेंसी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के कुल 500 पदों पर भर्ती निकाली है।

सब इंस्पेक्टर: 28 पद

सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, स्पेशल आर्म्ड फोर्स): 95 पद

सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, आर्म्ड फोर्सेज): 377 पद

कैसे करें इसके लिए आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं

स्टेप 1: सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती 2025” के तहत “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: जरूरी डिटेल्स डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म सावधानी से भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5: सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।