Get App

MPESB Recruitment 2026: एमपी में 10वीं से ग्रेजुएट के लिए नौकरी का बंपर मौका, 19000 से 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

MPESB Recruitment 2026: एमपीईएसबी में फॉरेस्ट गार्ड से लेकर सहायक जेल अधीक्षक के 1679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि चयनित अभ्यर्थियों को 19,000 से 01 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 11:06 AM
MPESB Recruitment 2026: एमपी में 10वीं से ग्रेजुएट के लिए नौकरी का बंपर मौका, 19000 से 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी भी चाहिए, लेकिन क्वालिफिकेशन 10वीं कक्षा से ग्रेजुएशन है, तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक (Field Guard), जेल प्रहरी (Jail Warder) और सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।

एमपीईएसबी भर्ती 2026: कहां कितने पद

एमपीईएसबी भर्ती 2026 के तहत यह नियुक्तियां मुख्य रूप से वन विभाग और जेल विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएंगी। पदों का विवरण यहां दिया जा रहा है

पद का नाम कुल पद

वन रक्षक (Forest Guard) 728

क्षेत्र रक्षक (Field Guard) 169

जेल प्रहरी (Jail Warder) 757

सब समाचार

+ और भी पढ़ें