UPSC NDA II 2025 Result OUT: एनडीए 2 परीक्षा में 742 उम्मीदवार सफल घोषित, जानें कब तक आएगी मार्कशीट और कैसे देखें अपना रिजल्ट

UPSC NDA II 2025 Result OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए II 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में 742 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। आइए जानें कैसे देखें रिजल्ट और कब आएगी मार्कशीट

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
आयोग ने सीडीएस II फाइनल संशोधित रिजल्ट 2025 की घोषणा की है।

UPSC NDA II 2025 Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी (NDA & NA) II फाइनल रिजल्ट 2025 आज घोषित कर दिया है। आयोग ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2025 की घोषणा की है। यूपीएससी ने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।

यह रिजल्ट 14 सितंबर 2025 को हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। लेकिन इस मेरिट लिस्ट में मेडिकल परीक्षा के परिणाम शामिल नहीं हैं, इसलिए सभी उम्मीदवारों का चयन अभी अस्थायी है। इस बार एनडीए परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ातरी देखने को मिली है। कुल चयनित 742 उम्मीदवारों में से 651 पुरुष है और 91 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

मेरिट लिस्ट के अनुसार, NDA & NA II फाइनल रिजल्ट 2025 में टॉप तीन कैंडिडेट्स हैं:


पार्थ कुमार तिवारी

ईशान पचौरी

ईशान सिंह

सीडीएसII का फाइनल रिजल्ट भी संशोधित

यूपीएससी ने सीडीएस II का फाइनल रिजल्ट भी संशोधित कर दिया है। 30 मार्च 2026 को जारी मूल परिणाम में कुछ उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव किया गया है। संशोधित मेरिट सूची भी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।

मेरिट लिस्ट के अनुसार, CDS II में टॉप कैंडिडेट इस तरह हैं:

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA):

समर इस्लाम लस्कर

कराले रितेश शिवानंद

अमन कुमार

इंडियन नेवल एकेडमी (INA):

जसनूर सिंह

अनीश वेंकटेश शास्त्री

वैभव वल्यात

एयर फोर्स एकेडमी (AFA):

जसनूर सिंह

आलोक सिंह

चक्षु

फाइनल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद "UPSC NDA, CDS II फाइनल रिजल्ट 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी जहां कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटेड कॉपी रख लें।

15 दिनों में आएगी मार्कशीट

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अपनी जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा करने होंगे।

CNP Nashik SPMCIL Recruitment 2026: सुपरवाइजर से लेकर टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती, 18 हजार से एक लाख रुपये तक होगी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।