CNP Nashik SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ अच्छी सैलरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है। नासिक स्थित सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) के तहत करेंसी नोट प्रेस (CNP) नासिक ने 534 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर टेक्नीशियन से लेकर सुपरवाइजर सहित कई दूसरे पदों के लिए कुल 534 पदों की घोषणा की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सीएनपी नासिक में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। जबकि, आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2026 है।
सीएनपी नासिक भर्ती 2026 : एक नजर में
ऑर्गनाइजेशन : करेंसी नोट प्रेस नासिक (SPMCIL)
आवेदन शुरू होने की तारीख : 20 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तारीख : 19 मई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट : cnpnashik.spmcil.com
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 20 अप्रैल 2026
आवेदन करने की लास्ट डेट : 19 मई 2026
फीस भुगतान अवधि : 20 अप्रैल – 19 मई 2026
कुछ खास पदों में शामिल हैं :
जूनियर टेक्नीशियन (कंट्रोल): 227
जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग): 108
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 22
सुपरवाइज़र (टेक्निकल): 27
सुपरवाइज़र (प्रिंटिंग): 25
सभी पदों के लिए कुल रिक्तियां : 534
सीएनपी नासिक भर्ती 2026 के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता : सीएनपी नासिक भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा : उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सीएनपी नासिक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
सीएनपी नासिक भर्ती 2026 के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
सीएनपी नासिक भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतन पद अनुसार 18,780 से 1,03,000 रुपए के बीच प्रति माह होगा।