NICL Assistant Pre Admit Card 2026: नेशनल इंश्यारेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 27 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एनआईसीएल ने आज असिस्टेंट प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद अहम दस्तावेज होता हैं। इसमें परीक्षार्थी के विवरण के साथ ही परीक्षा केंद्र का नाम, पता और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दर्ज होती हैं। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की अनुमति नहीं होती है। एनआईसीएल असिस्टेंट प्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को भी हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा 500 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कराई जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाएगा।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि एवं समय की जांच ध्यान से कर लें।
परीक्षा केंद्र पर कौन से डॉक्यूमेंट ले जाएं?
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा एक वैध और मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी है। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से मान्य दस्तावेज ले जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसमें किसी तरह की गलती होने पर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।