OPSC recruitment 2026: ओडिशा में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 जुलाई से शुरू होगा आवेदन
OPSC recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने 3 विभागों में कुल 502 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन में योग्त संबंधी जानकारी ले सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 7:21 PM
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 जुलाई से 24 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकेंगे।
OPSC recruitment 2026: ओडिशा में तीन सरकारी विभागों 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह नोटिफिकेशन ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से जारी किया गया है। इसके तहत कुल 502 पदों पर असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, वेटेरिनरी असिस्टेंट सर्जन/एडिशनल वेटेरिनरी असिस्टेंट सर्जन और असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 24 जुलाई से 24 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन संख्या : विज्ञापन संख्या 06 of 2026-27 (हॉर्टिकल्चर), विज्ञापन संख्या 04 of 2026-27 (वेटरनरी), विज्ञापन संख्या 05 of 2026-27 (फिशरीज)
कुल पद : 502
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 18 जुलाई 2026
आवेदन का तरीका : ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट : opsc.gov.in
आवेदन शुरू : 24 जुलाई (असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर और वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन/एडिशनल वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन) और 28 जुलाई (असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर)
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (मानक ओपीएससी प्रक्रिया)
ओपीएससी भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ओपीएससी भर्ती 2026 के लिए पदवार योग्यता मानदंड देख सकते हैं ताकि आवेदन जमा करते समय कैंसल होने से बचा जा सके।
असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर
कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूशन से एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।