Get App

Post-Retirement Jobs For Agniveers: रिटायर अग्निवरों को मिलेगा रेलवे के साथ जुड़ने का मौका, भारतीय सेना और रेलवे ने मिलाया हाथ

Post-Retirement Jobs For Agniveers: भारतीय सेना से रिटायर अग्निवीरों को दोबारा रोजगार मुहैया कराने के मकसद से सेना और भरतीय रेलवे ने हाथ मिलाया है। इसके तहत रिटायर अग्निवीरों को रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। रेलवे ने ये घोषणा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 4:58 PM
Post-Retirement Jobs For Agniveers: रिटायर अग्निवरों को मिलेगा रेलवे के साथ जुड़ने का मौका, भारतीय सेना और रेलवे ने मिलाया हाथ
इसका मकसद अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी के मौके बढ़ाना है।

Post-Retirement Jobs For Agniveers: भारतीय सेना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों को फिर रोजगार से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने नई पहल की है। भारतीय सेना ने रेलवे के साथ हाथ मिलाया है, जिसके तहत सेना से रिटायर अग्निवीरों को ग्रुप डी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण दिया जाएगा। भारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने एक "फ्रेमवर्क ऑफ कोऑपरेशन" शुरू किया है। इसका मकसद अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी के मौके बढ़ाना है, ताकि वे अपनी सिविलियन जिंदगी में आसानी से ढल सकें।

आर्मी और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ नेतृत्व की अगुवाई में, इस पहल को सेना से सिविलियन जीवन में सहज बदलाव सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इससे रेलवे में नौकरी की संभावनाओं के बारे में जागरूकता भी बढ़ेगी और रिटायर हो रहे जवानों की मदद के लिए एक डेडिकेटेड सपोर्ट सिस्टम बनेगा। चार साल के कार्यकाल के बाद सेना से निकलने वाले अग्निवीरों तथा सेवानिवृत सैनिकों के लिए यह अच्छी खबर है। अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल इस वर्ष समाप्त होने वाला है और इसे देखते हुए सेना और रेलवे की पहल से उन्हें कुछ राहत मिल सकती है।

पूर्व सैनिक और अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए लेवल-1 और लेवल-2 या उससे ऊपर के पदों पर भर्ती के लिए आरक्षण के प्रावधान लागू किए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है, 'लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10% और लेवल-1 ( RRB Group D ) पदों में 20% आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जबकि पूर्व-अग्निवीरों के लिए लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में 5% और लेवल-1 पदों में 10% आरक्षण निर्धारित किया गया है।' साल 2024 और 2025 में रेलवे द्वारा अधिसूचित रिक्तियों में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 14,788 पद आरक्षित किए गए, जिनमें लेवल-1 के 6,485 पद और लेवल-2 और उससे ऊपर के 8,303 पद शामिल हैं।

पॉइंट्समैन के पदों पर भर्ती होंगे भूतपूर्व सैनिक 

पत्र के अनुसार, वर्तमान में खाली पदों को भरने और भूतपूर्व सैनिकों को लाभ देने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पदों के भरे जाने तक भारतीय रेल में पॉइंट्स मैन के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को संविदा के आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। लेवल-1 के ये पद, जिनकी संख्या 5,000 से अधिक है, मंडल और जोन स्तर पर प्रक्रिया में हैं।

CAPF और दिल्ली पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें