UPSC IFS Mains Result 2025 Released: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई सफल कैंडिडेट की लिस्ट, जानें कैसे देख सकते हैं अपना नतीजा?

UPSC IFS Mains Result 2025 Released: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा के नतीजे आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने मेन परीक्षा में सफल कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है, जो अब इंटरव्यू के लिए तैयारी करेंगे। आइए जानें कैसे डाउनलोड करें नतीजा

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:50 PM
Story continues below Advertisement
यह परीक्षा 16 से 23 नवंबर, 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

UPSC IFS Mains Result 2025 Released: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 16 से 23 नवंबर, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें यूपीएससी आईएफएस मेन 2025 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची है। सूची में जिन कैंडिडेट के रोल नंबर हैं, वे पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इंटरव्यू का शेड्यूल बाद में कमीशन की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2025 में सफल सभी उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट आयोग के ऑफिस, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली – 110069 में होगा। यूपीएससी आईएफएस मुख्या परीक्षा 2025 में सफल सभी कैंडिडेट जल्द ही upsc.gov.in या upsconline.gov.in से अपने ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट कैसे चेक करें

  • कैंडिडेट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं
  • ‘Written Result (with name): Indian Forest Service (Main) Examination, 2025’ टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल खोलें
  • डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को जुटाने होंगे ये डॉक्युमेंट


यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2025 के इंटरव्यू राउंड के लिए सफल घोषित किए गए कैंडिडेट को पर्सनैलिटी टेस्ट के समय अपने मूल दस्तावेज लाने होंगे। इनमें उम्र का प्रूफ, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कैटेगरी सर्टिफिकेट, EWS सर्टिफिकेट, PwBD सर्टिफिकेट, और TA फॉर्म जैसे दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं।

इसके अलावा, पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफाई हुए सभी कैंडिडेट को अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन स्टेटस के बारे में जरूरी डिटेल्स भरनी या अपडेट करनी होंगी, चाहे वे परीक्षा दे रहे हों या नहीं। साथ ही, जरूरी योग्यता परीक्षा पास करने का प्रमाण भी देना होगा। उन्हें अपने दावे के समर्थन में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। अगर कोई कैंडिडेट ऐसा नहीं कर पाता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और कोई बातचीत नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में, कोई ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार कार्यक्रम और ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

ICSI CS Result December 2025: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर का रिजल्ट जारी, ऑफिशयल वेबसाइट पर इस तरह चेक करें अपना नतीजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।