ICSI CS Result December 2025: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर का रिजल्ट जारी, ऑफिशयल वेबसाइट पर इस तरह चेक करें अपना नतीजा

ICSI CS Result December 2025: आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 के नतीजे आज आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 11 बजे जारी कर दिए हैं। एग्जीक्यूटिव परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जारी किए गए हैं।

ICSI CS Result December 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) दिसंबर 2025 एग्जाम के लिए सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट आज 25 फरवरी को घोषित कर दिया है। आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जारी किए गए हैं। वहीं आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे इसी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी।

आईसीएसआई सीएस 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर, CS रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • सीएस आईसीएसआई एग्जाम रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • आईसीएसआई सीएस एग्जाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल से चेक करें रिजल्ट

सीएस दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट के लिए लॉगइन करने से पहले अपने रोल नंबर और जन्मतिथि ध्यान से तैयार रखें। रिजल्ट चेक करने और सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स के ब्रेक-अप देखने के लिए इनकी जरूरत होगी।


एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आएगी मार्कशीट

आइसीएसआई एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इंस्टीट्यूट ने साफ किया है कि इस प्रोग्राम के लिए रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

प्रोफेशनल प्रोग्राम वालों के रजिस्टर्ड पते पर आएगी मार्कशीट

प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए रिजल्ट-कम-मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद कैंडिडेट को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दी जाएंगी।

हर सब्जेक्ट में होने चाहिए 40% मार्क्स

सीएस परीक्षा में पास होने के लिए कैंडिडेट को हर विषय में कम से कम 40% अंक और एक बार में सभी विषयों में कुल मिलाकर 50% मार्क्स लाने जरूरी हैं। पास होने के लिए परीक्षार्थियों को ये दोनों क्राइटेरिया पूरे करने होंगे।

जून में होगी 2022 सिलेबस की अगली परीक्षा

सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की अगली परीक्षा 1 जून से 7 जून, 2026 के बीच होगी। ये परीक्षा सुबह के सत्र में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी, और इसमें सुबह 9 बजे से 9.15 बजे तक 15 मिनट का रीडिंग टाइम शामिल होगा।

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में ज्यूरिस्प्रूडेंस, इंटरप्रिटेशन और जनरल लॉज, कंपनी लॉ और प्रैक्टिस, कैपिटल मार्केट और सिक्योरिटीज लॉज, टैक्स लॉज और प्रैक्टिस, और कॉर्पोरेट अकाउंटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे पेपर शामिल होंगे, जो ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटे जाएंगे।

प्रोफेशनल प्रोग्राम में एनवायर्नमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ESG), कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग, वैल्यूएशन और इन्सॉल्वेंसी, ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग्स और अपीयरेंस, और कंप्लायंस मैनेजमेंट, ऑडिट और ड्यू डिलिजेंस जैसे सब्जेक्ट शामिल होंगे। प्रोफेशनल प्रोग्राम में कई पेपर ओपन बुक एग्जाम के तौर पर होंगे, जिसमें कैंडिडेट्स को तय लिस्ट में से इलेक्टिव चुनने होंगे।

UPSC CSE 2026: 27 फरवरी तक करें आवेदन, वेबसाइट में खराबी के बाद यूपीएससी ने बढ़ाई आखिरी तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।