UPSC CSE 2026: 27 फरवरी तक करें आवेदन, वेबसाइट में खराबी के बाद यूपीएससी ने बढ़ाई आखिरी तारीख

UPSC CSE 2026: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख तीन दिन और बढ़ा दी है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से वेबसाइट नहीं चली, जिससे काफी उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख तीन दिन बढ़ा दी है। ये उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है, जो किसी कारण से सीएसई और आईएफएस के लिए आवेदन करने से चूक गए थे। अब उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे तक अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। सिविल सर्विस परीक्षा 2026 विभिन्न सरकारी विभागों में खाली 933 पद भरने के लिए 24 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

इसलिए बढ़ाई गई लास्ट डेट

सीएसई 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज थी। लेकिन आज यूपीएससी की वेबसाइट पर आज आखिरी दिन ट्रैफिक बढ़ने की वजह से उस पर तकनीकी समस्याएं और धीमापन भी देखने को मिला था। इस वजह से भी काफी उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे। कई छात्रों को 'वन-टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था। छात्रों की इस समस्या को देखते हुए आयोग ने डेडलाइन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इस साल हुए हैं ये बदलाव

इस साल यूपीएससी नेआवेदन प्रक्रिया में 'यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर' (URN) और 'कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म' (CAF) जैसे नए बदलाव किए हैं।

अहम तारीखें और परीक्षा का शेड्यूल


संशोधित अंतिम तिथि : 27 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

प्रारंभिक परीक्षा : 24 मई 2026

मुख्य परीक्षा : 21 अगस्त 2026 से

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, आयोग करेक्शन विंडो भी खोलेगा, ताकि यदि आवेदन फॉर्म में कोई छोटी-मोटी गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार उसे ठीक कर सकें।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह समय विस्तार उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अंतिम मौका है जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। अंतिम समय में किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक डॉक्यूमेंट को पहले से तैयार रखें। परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से बचें।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं।
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • लॉग इन करने के बाद सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • निजी जानकारी, शैक्षिक योग्यता और कॉन्टैक्ट डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • हाल की फोटो, सिग्नेचर और बताए गए सभी जरूरी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद तय आवेदन शुल्क ऑनलाइन अदा करें, जहां भी लागू हो।
  • फॉर्म सब्मिट करने से पहले उसे अच्छी तरह से चेक कर लें।
  • एप्लीकेशन सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।

UPSC सिविल सेवा एग्जाम 2026 में आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 933 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें इसके लिए आवेदन

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।