UPSC सिविल सेवा एग्जाम 2026 में आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 933 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें इसके लिए आवेदन

यूपीएससी 24 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार तय समय सीमा से पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 6:27 PM
Story continues below Advertisement
सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार के तहत कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) कल 24 फरवरी को शाम 6 बजे सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 (CSE) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) एग्जामिनेशन के लिए आवेदन की एप्लीकेशन विंडो बंद कर देगा। अगर आपने अब तक इसमें आवेदन नहीं किया है तो जल्द ही इसमें आवेदन करें। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तय समय के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

इन परीक्षाओं का नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2026 को जारी किया गया था और उसी दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें तय समय से पहले आवेदन पूरा करना होगा।

कितनों पदों पर निकली भर्ती


नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार के तहत कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा दोनों परीक्षाओं के लिए चयन की पहली प्रक्रिया एक ही कॉमन प्रीलिम्स एग्जामिनेशन के जरिए होगी। यह प्रीलिमिनरी एग्जाम 24 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस स्टेज को पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है।

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

स्टेप 3: लॉग इन करें और CSE 2026 या IFS 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद अपनी जरुरी जानकारी भरकर एप्लिकेशन फॉर्म को भरें।

स्टेप 5: यदि फीस लागू होती है, तो ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 6: फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।

स्टेप 7: भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

कितनी होगी आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के तौर पर जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए भी शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। हालांकि, बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है। सभी उम्मीदवारों को भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

क्या है इसके लिए योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थी की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है। सिलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।