Get App

PSTET 2026 provisional answer key: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई प्रोविजनल आंसर शीट, जानें कैसे करना है डाउनलोड?

PSTET 2026 provisional answer key: पंजाब में शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पीएसईबी ने पीएसटीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 5:09 PM
PSTET 2026 provisional answer key: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई प्रोविजनल आंसर शीट, जानें कैसे करना है डाउनलोड?
पीएसईबी ने पीएसटीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।

PSTET 2026 provisional answer key: पंजाब में शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2026 की अस्थायी आंसर की जारी कर दी है। राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की देख सकते हैं और अपनी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा दे चुके उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी की मदद से अपने जवाब का मिलान कर आने वाले रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए एक ऑब्जेक्शन विंडो भी खोली है, जो प्रोविजनल आंसर में किसी भी अंतर को चुनौती देना चाहते हैं।

अब उपलब्ध हैं आंसर की और ओएमआर शीट 

जो उम्मीदवार पंजाब के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने की योग्या चाहते हैं उनके लिए पीएसटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च, 2026 को किया गया था। परीक्षा पूरी होने के बाद, पीएसईबी ने पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए प्रोविजनल आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवार की ओएमआर शीट भी जारी की हैं। उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र बुकलेट सीरीज से जुड़ी आंसर की देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

बोर्ड ने साफ किया है कि इस स्तर पर जारी की गई आंसर की अस्थायी है। इसका मतलब है कि उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद संशोधिक आसंर की जारी की जा सकती है।

21 मार्च तक खुली है ऑब्जेक्शन विंडो

पीएसईबी ने उम्मीदवारों को किसी भी ऐसे जवाब पर आपत्ति उठाने का मौका दिया है जो उन्हें गलत लगता है। ऑब्जेक्शन विंडो 17 मार्च से 21 मार्च, 2026 तक खुली रहेगी। ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, बोर्ड कैंडिडेट द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्ष करेगा। अगर कोई अंतर सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर की पब्लिश होने से पहले अस्थायी जवाबों को उसी हिसाब से संशोधित किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें