Bihar Police SI Result 2026 Out: बिहार पुलिस भर्ती का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, जानें कितने कैंडिडेट सफल घोषित हुए?

Bihar Police SI Result 2026 Out: बिहार राज्य पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्री परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जानें कितने परीक्षार्थी सफल घोषित हुए

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्री परीक्षा 18 और 21 जनवरी को दो शिफ्ट में हुई थी।

Bihar Police SI Result 2026 Out: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने सोमवार को पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के लिए प्रीलिमिनरी एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया। बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्री परीक्षा का रिजल्ट बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। परीक्षा देने वाले योग्य उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की मदद से अपना नतीजा देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए बीपीएसएससी ने 23 सितंबर, 2025 को जारी एक नोटिफिकेशन में कुल 1799 पोस्ट की घोषणा की थी।

बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्री परीक्षा 18 और 21 जनवरी को दो शिफ्ट में हुई थी, जिसमें 10,36,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। आयोग ने कहा कि 7,26,231 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 29,272 को गलत व्यवहार, ओएमआर शीट पर गलत रोल नंबर, ओएमआर पर साइन न करने जैसे कई कारणों से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

आयोग ने बताया कि 6,96,959 कैंडिडेट की आंसर शीट की जांच की गई। तय भर्ती प्रक्रिया का पालन करते हुए श्रेणी के अनुसार मेरिट के हिसाब से शुरुआती खाली सीटों के 20 गुना उम्मीवारों का चयन किया गया है, ताकि मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए प्रीलिमिनरी लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जा सके।

श्रेणी के अनुसार कितने कैंडिडेट्स हुए सफल?

बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में कुल 7,26,231 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इसमें से 4,48,899 उम्मीदवारों का चयन मेन लिखित परीक्षा के लिए किया गया है।

कैटेगरी वाइज कटऑफ यहां देखें


सामान्य (पुरुष): 130.67 (65.3% से अधिक)

सामान्य (महिला): 106.84

EWS (पुरुष): 124.33

EWS (महिला): 98.30

SC (पुरुष): 113.55

SC (महिला): 79.84

BC (पुरुष): 126.24

BC (महिला): 99.70

लिखित प्री परीक्षा के आधार पर चुने गए अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। आयोग ने कहा कि मुख्य लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाएं और लिस्ट में दिए गए अपने रोल नंबर को चेक करने के लिए PDF डाउनलोड करें।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे-

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • Result या Latest Updates सेक्शन खोलें।
  • Bihar Police SI Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका मेरिट लिस्ट आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ को अपने पास सेव करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CUET PG Admit Card 2026 Released: एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया हॉल टिकट, 16 से 19 मार्च के बीच होगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।