CUET PG Admit Card 2026 Released: एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया हॉल टिकट, 16 से 19 मार्च के बीच होगी परीक्षा

CUET PG Admit Card 2026 Released: सीयूईटी पीजी की परीक्षा 16 से 19 मार्च के बीच देश के 292 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एनटीए ने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल सकते हैं

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

CUET PG Admit Card 2026 Released: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार 16 से 19 मार्च के बीच सीयूईटी (पीजी) 2026 परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg/ से डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगइन करना होगा। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट से परीक्षा शहर की पर्चियां (city slips) पहले ही जारी की जा चुकी हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के साथ-साथ अंडरटेकिंग भी डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो ये करें

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होने पर या उसमें दी गई जानकारी में कोई गलती होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

सीयूईटी (पीजी) 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 6 मार्च को शुरू हुआ और 27 मार्च को खत्म होगा। इसमें जिसमें 157 विषय शामिल हैं।

प्रश्न पत्रों का माध्यम


कुछ विषयों को छोड़कर, अन्य सभी प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा होंगे।

भाषा के पेपर, MTech/उच्च विज्ञान (Higher Sciences), और आचार्य के पेपर (हिंदू अध्ययन, बौद्ध अध्ययन और भारतीय ज्ञान प्रणाली को छोड़कर) द्विभाषी नहीं होंगे।

MTech और उच्च विज्ञान के पेपर केवल अंग्रेजी में होंगे।

ह्यूमैनिटीज, विज्ञान और सामान्य विषयों के पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।

भाषा से जुड़े विषयों के अलावा अन्य विषयों में किसी भी तरह की विसंगति होने पर, अंग्रेजी वाले संस्करण को ही अंतिम माना जाएगा।

इस तरह का आएगा पेपर 

प्रश्नों की संख्या : हर पेपर में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।

मार्किंग स्कीम :

  • हर सवाल चार अंकों का होगा।
  • हर सही जवाब के लिए चार अंक (+4) मिलेंगे।
  • हर गलत जवाब के लिए एक अंक (-1) काटा जाएगा।
  • जिन सवालों का जवाब नहीं दिया गया है, जिन्हें हल करने की कोशिश नहीं की गई है, या जिन्हें 'रिव्यू के लिए मार्क' किया गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को हर प्रश्न के लिए एक सही विकल्प चुनना होगा।

अस्पष्ट या गलत प्रश्नों से निपटना

अगर किसी प्रश्न के एक से ज़्यादा सही विकल्प हैं, तो उन उम्मीदवारों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे जो उन सही विकल्पों में से किसी एक को चुनते हैं। अगर कोई सवाल गलत है, हटा दिया गया है, या उसका कोई सही विकल्प नहीं है, तो सभी उम्मीदवारों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे, चाहे उन्होंने उस प्रश्न को हल करने का प्रयास किया हो या नहीं।

परीक्षा के बाद आंसर-की जारी होने और परिणामों से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाना चाहिए।

UP Police SI Recruitment 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा कल से, परीक्षा देने जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।